बालोतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई: 20,500 रुपए रिश्वत लेते रेवेन्यू इंस्पेक्टर गिरफ्तार

बालोतरा जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक भू-अभिलेख निरीक्षक (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी नारायणलाल, जो सर्किल नगर, तहसील गुड़ामालानी में पदस्थापित था, कृषि भूमि की नेखमबंदी कराने के एवज में परिवादी से लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने कुल 30 हजार रुपए की मांग की थी और पहले ही 4 हजार रुपए ले चुका था। बाद में तय सौदे के अनुसार 26 हजार रुपए में काम करने की बात हुई। ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी ने 20,500 रुपए लेते ही ACB टीम ने उसे पकड़ लिया, जबकि 5,500 रुपए उसने वापस लौटा दिए थे।

यह कार्रवाई ACB बाड़मेर इकाई और जोधपुर रेंज के निर्देशन में की गई। टीम ने पूरी योजना बनाकर ट्रैप ऑपरेशन को सफल बनाया और रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। ACB ने आम जनता से अपील की है कि रिश्वत मांगने की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9413502834 पर शिकायत करें।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |