उदयपुर में पुलिस का बड़ा अभियान, 298 अपराधी गिरफ्तार

राजस्थान के उदयपुर जिले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ा सघन अभियान चलाते हुए एक ही दिन में व्यापक कार्रवाई की। एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में 111 पुलिस टीमों ने जिलेभर में 874 स्थानों पर एक साथ दबिश दी, जिसमें 298 अपराधियों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इस अभियान में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों के साथ-साथ स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को भी पकड़ा गया। इसके अलावा 73 हिस्ट्रीशीटरों के घर जाकर पुलिस ने सत्यापन और पूछताछ की।

अभियान में 460 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने 89 वारंटों का निष्पादन किया और कई मामलों में निरोधात्मक कार्रवाई भी की। साथ ही आबकारी, आर्म्स और जुआ अधिनियम के तहत कई प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की सघन कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध या अपराधी की सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |