राजस्थान हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जयपुर-जोधपुर में मचा हड़कंप

राजस्थान हाईकोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सोमवार सुबह जयपुर और जोधपुर दोनों हाईकोर्ट परिसरों में हड़कंप मच गया। हाईकोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदिग्ध ईमेल भेजकर कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS), डॉग स्क्वॉड और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराया गया और चप्पे-चप्पे की गहन तलाशी ली गई।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, तलाशी में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

अशोक नगर थाना प्रभारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि धमकी मिलने के बाद पूरे हाईकोर्ट परिसर की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान एम्बुलेंस और दमकल विभाग की टीमें भी एहतियात के तौर पर मौके पर तैनात रहीं। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन में कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। तलाशी पूरी होने के बाद सुरक्षा मंजूरी मिलने पर निर्धारित समय पर कोर्ट की कार्यवाही शुरू कर दी गई।

पहले भी मिल चुकी हैं ऐसी धमकियां

राजस्थान हाईकोर्ट इससे पहले भी कई बार बम की धमकियों का सामना कर चुका है। इसके अलावा राजस्थान विधानसभा, स्कूल, अस्पताल, एसएमएस स्टेडियम, पोस्ट ऑफिस और पासपोर्ट कार्यालय को भी पूर्व में धमकी भरे ईमेल मिल चुके हैं। हालांकि अब तक किसी भी मामले में विस्फोटक नहीं मिला है, लेकिन लगातार मिल रही धमकियां सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चुनौती बनी हुई हैं।

साइबर एक्सपर्ट करेंगे जांच

हाईकोर्ट के सुरक्षा प्रभारी एसआई ताराचंद ने बताया कि धमकीभरे ईमेल की जांच साइबर विशेषज्ञों को सौंपी जाएगी। इस संबंध में अशोक नगर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि ईमेल भेजने वाले ने अपनी पहचान छिपाने के लिए वीपीएन (VPN) का इस्तेमाल किया है। पुलिस अब ईमेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |