NEET पेपर लीक को लेकर उबाल, हजारों छात्रों का प्रदर्शन, सरकार पर बढ़ा दबाव

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में NEET पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। जंतर-मंतर पर हजारों छात्र और युवा लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अभिजीत दिपके की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के दौरान तबीयत बिगड़ गई और वे मंच पर ही बेहोश हो गए। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी लंबे समय से अनशन पर हैं, जिससे आंदोलन ने राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक ध्यान आकर्षित किया है।

प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई की है। संसद सत्र के बीच आंदोलन ने राजनीतिक माहौल भी गर्मा दिया है। विपक्ष सरकार को घेर रहा है, जबकि प्रदर्शनकारी चेतावनी दे रहे हैं कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हाल के दिनों में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव, कई स्थानों पर झड़पें और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने की खबरें भी सामने आई हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |