कम तौल और बिना पंजीकरण कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, जयपुर में 1.67 लाख का जुर्माना

जयपुर, 3 अगस्त। उपभोक्ताओं को सही तौल और निर्धारित मात्रा में सामान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधिक माप विज्ञान विभाग ने जयपुर में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर विभाग ने शहर के कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, जिसमें कम तौल, बिना पैकर्स पंजीकरण और अप्रमाणित वजन एवं माप उपकरणों के उपयोग जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। विभाग ने कुल ₹1.67 लाख का जुर्माना लगाया और बड़ी मात्रा में उत्पाद जब्त किए।

सबसे बड़ी कार्रवाई किराना किंग पर हुई, जहां 500 ग्राम के पास्ता पैकेटों में निर्धारित मात्रा से कम सामग्री पाई गई। विभाग ने 500 पास्ता पैकेट जब्त किए। साथ ही प्रतिष्ठान के पास पैकर्स पंजीकरण नहीं था और अप्रमाणित वजन एवं माप उपकरणों का उपयोग किया जा रहा था। इन अनियमितताओं पर ₹57 हजार का जुर्माना लगाया गया।

वहीं झंडेवालास फूड लिमिटेड में ‘नमन देसी घी’ के 15 किलोग्राम पैक की जांच में कम तौल मिलने पर 380 घी के पैकेट जब्त किए गए और कंपनी पर ₹50 हजार का जुर्माना लगाया गया।

इसके अलावा नानाजी फूड प्रोडक्ट्स पर ₹21 हजार, रारा उद्योग (बगरू) पर ₹8 हजार, समस्ता फूड्स प्रा. लि. (सांगानेर) पर ₹16 हजार तथा एस.एस. एंटरप्राइज (मालवीय नगर) पर ₹15 हजार का जुर्माना लगाया गया। दूसरी ओर श्रीनाथ फूड प्रोडक्ट्स के निरीक्षण में सभी मानक सही पाए गए और कोई अनियमितता नहीं मिली।

उपभोक्ता मामले मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कम तौल, बिना पंजीकरण कारोबार और अप्रमाणित माप उपकरणों का उपयोग करने वालों के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि खरीदारी करते समय पैकेट पर अंकित वजन, एमआरपी और अन्य अनिवार्य जानकारी अवश्य जांचें। यदि कहीं कम तौल या किसी अन्य अनियमितता की आशंका हो तो तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |