यह भर्ती राजस्थान राज्य की पांचों बिजली कंपनियों—राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, प्रसारण निगम, जयपुर, अजमेर और जोधपुर विद्युत वितरण निगम—में की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी ऊर्जा विभाग और संबंधित विद्युत निगमों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी। वहीं कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के पदों के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की टंकण (Typing) परीक्षा भी ली जाएगी। विज्ञापन में पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।
ऊर्जा विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और भर्ती संबंधी नवीनतम अपडेट के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। किसी भी सहायता के लिए कार्यदिवसों में हेल्पलाइन नंबर 9414056655 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.