राजस्थान में दवाओं की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी, जुलाई में जांचे गए 587 नमूनों में 98.64% मानकों पर खरे

जयपुर, 4 अगस्त। राजस्थान सरकार आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए औषधियों की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रख रही है। इसी क्रम में जुलाई 2026 के दौरान ड्रग टेस्टिंग लेबोरेटरी द्वारा बाजार से लिए गए 587 दवा नमूनों की वैज्ञानिक जांच की गई, जिनमें से 579 नमूने (98.64 प्रतिशत) गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाए गए। वहीं 8 नमूने (1.36 प्रतिशत) निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे और उन्हें नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी (NSQ) घोषित किया गया।

प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन तक केवल सुरक्षित, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण औषधियां पहुंचाना है। इसी कारण औषधि नियंत्रण संगठन नियमित रूप से बाजार से दवा नमूने एकत्र कर उनकी प्रयोगशाला में जांच कराता है।

जांच में अमानक पाए गए नमूनों में सेफिक्सिम विद लैक्टिक एसिड बैसिलस टैबलेट्स, निफेडिपिन सस्टेन्ड रिलीज टैबलेट्स, फॉर्मल्डिहाइड सॉल्यूशन, बेटामेथासोन सोडियम फॉस्फेट इंजेक्शन, मेट्रोनिडाजोल टैबलेट्स, सेफिक्सिम एवं ओफ्लॉक्सासिन डिस्पर्सिबल टैबलेट्स, टैपेंटाडोल हाइड्रोक्लोराइड टैबलेट तथा लेवोसेटिरिजिन डाइहाइड्रोक्लोराइड टैबलेट्स शामिल हैं। ये दवाएं विभिन्न राज्यों के औषधि निर्माताओं से संबंधित हैं।

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला ने बताया कि एनएसक्यू घोषित सभी दवा नमूनों के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संबंधित औषधि नियंत्रक अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। जो भी निर्माता या संबंधित पक्ष गुणवत्ता मानकों से समझौता करेगा, उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि प्रदेशवासियों को सुरक्षित और भरोसेमंद दवाएं उपलब्ध हो सकें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |