जोधपुर अस्पताल में भावुक नर्स ने मांगा ट्रांसफर, मंत्री ने दिया आश्वासन

जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में उस समय भावुक माहौल बन गया जब स्टाफ नर्स सुनीता चौधरी ट्रांसफर की मांग को लेकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के सामने फूट-फूटकर रोने लगी और उनके पैरों में गिरकर स्थानांतरण की गुहार लगाने लगी। यह घटना शनिवार को उस समय हुई जब केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और चिकित्सा मंत्री खींवसर जोधपुर दौरे पर थे और अस्पताल परिसर में लोकार्पण कार्यक्रम चल रहा था।

नर्स ने बार-बार खुद को परेशान बताते हुए ट्रांसफर की मांग की, जिस पर चिकित्सा मंत्री ने उसे आश्वासन दिया कि उसकी समस्या पर विचार कर उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके बावजूद वह भावुक बनी रही और रोती रही, जिसे बाद में मौके पर मौजूद केंद्रीय मंत्री शेखावत ने भी समझाकर शांत करने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि नर्स सुनीता चौधरी वर्ष 2020 से महात्मा गांधी अस्पताल में कार्यरत है और लंबे समय से ट्रांसफर को लेकर परेशान थी।

इसी कार्यक्रम के दौरान एस.एन. मेडिकल कॉलेज परिसर में संविदा नर्सिंगकर्मियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली। नर्सिंगकर्मी अपनी सेवाएं समाप्त किए जाने के विरोध में मंत्रियों को ज्ञापन देना चाहते थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें रोका गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पहले अधिकारियों ने मंत्रियों से मुलाकात का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में अनुमति नहीं दी गई।

कार्यक्रम में गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज की नई इमारत का उद्घाटन भी किया गया। चिकित्सा मंत्री ने इस दौरान कहा कि सरकारी अस्पतालों में सबसे अधिक गंभीर मरीज आते हैं, इसलिए वहां जोखिम अधिक रहता है, लेकिन सरकार बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कोटा और बीकानेर में हुई प्रसूता मौतों के मामलों पर कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हैं, लेकिन इन्हें पूरी व्यवस्था की विफलता नहीं कहा जा सकता।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |