जयपुर में ‘एक के बदले पांच’ नकली नोट ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

जयपुर में स्पेशल टीम (सीएसटी) और मुरलीपुरा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकली नोटों के जरिए ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पीयूष चौधरी (21) झुंझुनूं का निवासी है और उस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे सीकर रोड स्थित ढेहर का बालाजी के पास उस समय पकड़ा जब वह बिना नंबर की सफेद कार से भागने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसकी कार डिवाइडर से टकरा गई और टायर फट गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से 500-500 रुपये की 14 गड्डियां बरामद कीं, जिनमें कुल 1400 नोट पाए गए। जांच में सामने आया कि इन गड्डियों में ऊपर और नीचे असली नोट लगाए गए थे, जबकि बीच में बच्चों के खेलने वाले नकली नोट रखे गए थे, जिन पर “भारतीय बच्चों का बैंक” लिखा हुआ था। आरोपी भोले-भाले लोगों को “एक के बदले पांच” का लालच देकर ठगी करता था और नकली नोटों को असली बताकर उन्हें बाजार में चलाने का झांसा देता था।

पुलिस के अनुसार आरोपी लोगों को सुनसान जगह पर बुलाकर असली नोट दिखाकर विश्वास दिलाता था और फिर नकली गड्डियां थमाकर फरार हो जाता था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसकी कार से 7 फर्जी नंबर प्लेट और 3 मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पुलिस ने ई-साक्ष्य एप के माध्यम से पूरे ऑपरेशन की लाइव रिकॉर्डिंग भी की। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |