जयपुर: आयुर्वेदिक कॉलेज में छात्रा से रिश्वत मांगने के आरोप में 3 गिरफ्तार, कैशियर 35 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा

जयपुर। किशनगढ़ रेनवाल स्थित श्री शिरडी साईं बाबा आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल में एसीबी ने रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि एक बीएएमएस छात्रा को दूसरे कॉलेज से इंटर्नशिप करने के लिए NOC जारी करने की एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई थी।

एसीबी के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद डीआईजी ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन और एएसपी भूपेन्द्र के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान 40 हजार रुपए की मांग के बाद 35 हजार रुपए में रिश्वत की राशि तय होने की पुष्टि हुई।

इसके बाद गुरुवार को एसीबी जयपुर नगर प्रथम की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने कॉलेज के कैशियर एवं स्टोर कीपर रमेश कुमार शर्मा को परिवादी से 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

डिप्टी डायरेक्टर और कम्प्यूटर ऑपरेटर भी गिरफ्तार

ट्रैप कार्रवाई के दौरान पूछताछ में कॉलेज के क्वालिटी कंट्रोल लैब इंचार्ज एवं डिप्टी डायरेक्टर योगेश कुमार अपूर्वा और कम्प्यूटर ऑपरेटर/कनिष्ठ सहायक राजकुमार मीणा की भी मामले में कथित संलिप्तता सामने आई। इसके बाद एसीबी ने दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसीबी जयपुर नगर प्रथम की टीम ने की। एसीबी की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव और आईजी एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

एसीबी के मुताबिक, मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जाएगी। जांच के दौरान रिश्वत मांगने और NOC जारी करने की प्रक्रिया से जुड़े अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |