जोधपुर में पंचायत चुनाव की तारीखें बदलीं: 22 और 24 अक्टूबर को पहले चरण की वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल

जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर को मतदान, पंच-सरपंच के चुनाव 24 अक्टूबर को; दूसरे चरण की वोटिंग 28 और 30 अक्टूबर को होगी

जोधपुर। जोधपुर जिले में होने वाले पंचायती राज चुनावों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंचायत चुनाव दो चरणों में ही होंगे, लेकिन मतदान की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब पहले चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 22 अक्टूबर और पंच-सरपंच के लिए 24 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

इसी तरह दूसरे चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए 28 अक्टूबर तथा पंच-सरपंच पदों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान होगा।

जोधपुर में अब यह रहेगा चुनाव कार्यक्रम

चरण जिला परिषद/पंचायत समिति सदस्य पंच/सरपंच
पहला चरण 22 अक्टूबर 24 अक्टूबर
दूसरा चरण 28 अक्टूबर 30 अक्टूबर

वोटिंग के दिन ही आएगा पंच-सरपंच का रिजल्ट

पंच और सरपंच पदों के चुनाव का परिणाम मतदान के दिन ही घोषित किया जाएगा। वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव परिणाम 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन घोषित किए जाएंगे।

इसके बाद जिला प्रमुख का चुनाव 25 नवंबर और प्रधान का चुनाव 27 नवंबर को कराया जाएगा।

जोधपुर में 23 पंचायत समितियां, 43 जिला परिषद वार्ड

जोधपुर जिले में 23 पंचायत समितियों के प्रधान पद और 43 जिला परिषद वार्डों के लिए आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिला प्रमुख पद के लिए भी 13 अगस्त को जयपुर में लॉटरी निकाली गई थी, जिसमें यह पद अनारक्षित (ओपन) वर्ग के लिए निर्धारित हुआ है।

पंचायत समिति प्रधान पदों के आरक्षण के तहत जिले में एससी ओपन की 2, एससी महिला की 2 और एसटी ओपन की 1 सीट निर्धारित की गई है। वहीं ओबीसी ओपन की 2 और ओबीसी महिला की 2 सीटें हैं।

इसके अलावा 7 सीटें अनारक्षित महिला और 7 सीटें अनारक्षित ओपन वर्ग के लिए रखी गई हैं।

मतदाताओं को दो दिन करना होगा मतदान

जोधपुर जिले में पंचायत चुनाव के दौरान मतदाताओं को अलग-अलग पदों के लिए दो दिन मतदान करना होगा। पहले चरण में 22 अक्टूबर और 24 अक्टूबर, जबकि दूसरे चरण में 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर को मतदान होगा। ऐसे में मतदाताओं के लिए संशोधित चुनाव कार्यक्रम की जानकारी रखना बेहद जरूरी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |