विकास की रफ्तार से बदलेगा अजमेर का स्वरूप: वासुदेव देवनानी

अजमेर, 6 अक्टूबर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर के सुनियोजित और समग्र विकास के लिए राज्य सरकार की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले ढाई वर्षों में शहर में सैकड़ों करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं और आने वाले समय में भी विकास की गति को और तेज किया जाएगा।

देवनानी ने मंगलवार को रामभवन तिराहा पर आयोजित कार्यक्रम में जवाहर रंगमंच से ममता स्वीट्स तक 62.01 लाख रुपये तथा जवाहर नगर मुख्य सड़क के लिए 46.21 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इन कार्यों के पूरा होने से क्षेत्रवासियों और आसपास की कॉलोनियों के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को अजमेर उत्तर क्षेत्र में ही डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य शुरू किए गए। सुबह संत कंवर राम कॉलोनी में 50 लाख रुपये से अधिक लागत के सड़क कार्य शुरू हुए, जबकि शाम को जवाहर नगर क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया।

पेयजल और चिकित्सा सुविधाओं पर भी जोर

देवनानी ने कहा कि अजमेर में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई कार्य प्रगतिरत हैं। चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का निर्माण किया जा रहा है। विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए जयपुर रोड पर नए जीएसएस का निर्माण भी जल्द कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वरुण सागर और चौरसियावास तालाब के सौंदर्यीकरण का कार्य भी जल्द पूरा होगा। इससे इन जलाशयों पर पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

अजमेर को आधुनिक पर्यटन केंद्र बनाने की तैयारी

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि अजमेर को आधुनिक और प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अजमेर प्रवेश द्वार, अशोक उद्यान से अंबेडकर सर्किल तक सौंदर्यीकरण और विभिन्न सड़कों के चौड़ीकरण सहित कई कार्य प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि तारागढ़ के विकास के लिए भी जल्द कार्य शुरू किए जाएंगे और इसे प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी दो वर्षों में अजमेर उत्तर क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी जाएगी। शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराकर संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

कार्यक्रम में महापौर अनामिका शर्मा, उप महापौर हेमंत सांखला, पार्षदों सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |